भगवान रंगनाथ के सामने हुई आतिशबाजी
- फोटो : अमर उजाला वृंदावन
लीक हो रहे गैस सिलेंडर ने मच्छर क्वाइल से आग पकड़ ली। गैस के तेजी से जलने से पूरे घर में आग लग गई। घर के लोग घबराकर बाहर भागे। थोड़ी ही देर बाद गैस सिलेंडर फट गया। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। हालांकि इस दौरान दो गृहस्थी जलने से सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं मौके पर पहुंची दमकल गाड़ी ने काफी मशक्कत के बाद आग पर
काबू पाया। ग्राम कुसमरा निवासी भगवान दास के यहां रविवार की रात खाना बनाते समय गैस खत्म हो गई। इस पर उसने दूसरा सिलेंडर लगा दिया। सिलेंडर लीक हो रहा था। इसी दौरान पास में जल रही मच्छर क्वाइल की चिंगारी से सिलेंडर में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा सिलेंडर आग की लपटों से घिर गया। इस दौरान घर के लोग भाग कर बाहर निकल
गए। आसपास के लोगों ने भी दहशत में आकर अपने-अपने घरों से सामान बाहर निकाल लिया। तभी जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया और घर में आग लग गई। इतना ही नहीं कच्चा मकान ध्वस्त हो गया और गृहस्थी राख हो गई। आग ने बगल में स्थित इस्माइल मंसूरी के घर को भी चपेट में ले लिया। भूसा आदि सहित सारा सामान जलकर राख हो गया।
इसी बीच किसी ने आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड व कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके साथ कुछ समय बाद दमकल गाड़ी भी मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक दोनों घरों में लगभग दो लाख रुपये का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।
सामने मौत और थी परिजनों की चिंता
पीड़ित भगवान दास ने बताया कि जैसे ही उन्होंने गैस सिलेंडर बदला, पास जल रही मच्छर क्वाइल से इसने आग पकड़ ली। आग तेजी से घर मेें फैलने लगी। ऐसे में वे उन्होंने तुरंत
अपने पूरे परिवार को अपने साथ लेकर घर से बाहर जाना ही मुनासिब समझा। जैसे ही वे परिवार समेत अपने घर से बाहर आए, जोरदार धमाका हुआ। वे समझ गए कि गैस सिलेंडर ही फटा है। इसके बाद आग की ऊंची ऊंची लपटे घर से निकलने लगीं।