फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आज से इंटरसिटी के वक्त में संचालित होगी स्पेशल ट्रेन

Fri, 28 Mar 2025 12:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। गंगा पुल पर बने रेलवे पुल की मरम्मत के कारण निरस्त की गई झांसी कानपुर इंटरसिटी के स्थान पर रेलवे ने 28 मार्च से गोविंदपुरी तक स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। हालांकि, यह ट्रेन पहले से ही चल रही थी लेकिन इसका समय इंटरसिटी से मिलान न होने के कारण व्यापारियों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन



ज्ञात हो कि 19 मार्च से 30 अप्रैल तक झांसी से लखनऊ जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और पैसेंजर को निरस्त कर दिया गया है। झांसी-कानपुर रेलखंड की इंटरसिटी एक्सप्रेस को लाइफलाइन माना जाता है। इस ट्रेन के संचालन बंद होने का सबसे ज्यादा असर व्यापारियों और दैनिक यात्रियों पर पड़ रहा था। इस मामले को लगातार विभिन्न स्तरों से उठाया जा रहा है। 24 मार्च को उरई रेलवे स्टेशन के निरीक्षण पर आए डीआरएम झांसी दीपक कुमार सिन्हा से व्यापारियों ने बात की थी।
डीआरएम ने इस मामले में सकारात्मक पहल का भरोसा दिया था। इसके बाद रेल प्रशासन ने बुधवार को इसकी समयसारिणी में बदलाव कर इंटरसिटी के स्थान पर स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की। डीआरएम के निर्देश पर मंडल प्रशासन ने स्पेशल ट्रेन को गोविंदपुरी से इंटरसिटी के समय संचालित करने की समयसारिणी जारी कर दी। डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने कहा कि स्पेशल ट्रेन को इंटरसिटी के विकल्प के रूप में संचालित किया जाएगा। हालांकि यह ट्रेन झांसी से सुबह के वक्त इंटरसिटी के समय पर संचालित होगी और अब कानपुर के स्थान पर गोविंदपुरी से वापसी में इंटरसिटी के समय पर आएगी। इसका लाभ यात्रियों को मिलेगा। यह निर्णय यात्रियों की सहूलियत को लेकर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें