फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्तों ने लेनदेन के विवाद में की थी युवक की हत्या

विज्ञापन
वारदात का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो परिचय-10- हत्या का खुलासा करते अपर पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन

दोस्तों ने लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या की थी
पुलिस ने किया खुलासा, तीनों आलाकत्ल संग गिरफ्तार
आठ माह पूर्व युवक की हत्या कर शव बंबे में फेंका था
संवाद न्यूज एजेंसी
कालपी। आठ माह पूर्व भट्टीपुरा मोहल्ला निवासी युवक की हत्या का पुलिस ने मंगलवार को खुलासा कर दिया। पुलिस ने आलाकत्ल के साथ मोहल्ले के तीन आरोपी दोस्तों को हाईवे के एक ढाबा के पास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, लेनदेन के विवाद में युवक की हत्या उसके दोस्तों ने की थी।
14 सितंबर 2019 को नगर के भट्टीपुरा मोहल्ला निवासी जावेद (25) पुत्र अनीस की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर शव को गुलौली जाने वाले रोड पर बंबे में फेंक दिया गया था। 15 सितंबर को शव बरामद होने पर जावेद के छोटे भाई आमिर ने कोतवाली में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या व शव को गायब करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कोतवाली पुलिस व एसओजी पिछले कई माह से हत्या का खुलासा करने में लगी हुई थी। पुलिस ने मामले में दर्जनों लोगों को उठाया व पूछताछ की पर सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन

मंगलवार को पुलिस लाइन में एएसपी अवधेश सिंह ने हत्या का खुलासा करते हुए पत्रकारों को बताया कि लेनदेन के विवाद में जावेद के दोस्तों ने हत्या की थी। बताया कि हत्यारोपी शालू पुत्र कल्लू, नईम पुत्र फैजू, मलिक पुत्र पप्पू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से आलाकत्ल एक खून लगी हुई तलवार, तीन खून लगी हुई शर्ट व तीन मोबाइल भी बरामद किए गए हैं। इस मौके पर सीओ राहुल पांडे, कोतवाल मानिक चंद्र पटेल, एसओजी प्रभारी कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट---
खुलासे पर उठ रहे सवाल
पुलिस ने जिन तीन लोगों को जावेद की हत्या में गिरफ्तार किया है, उन्हें पुलिस आठ माह में कई बार उठाकर पूछताछ भी कर चुकी थी, लेकिन अचानक पुलिस ने फिर इन्हीं तीनों को आरोपी बनाकर खुलासा कर दिया। इसको लेकर नगर में कई तरह की चर्चा हो रही, साथ ही खुलासे को लेकर सवाल भी उठ रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें