फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक सेवा केंद्र में सेंध लगा 70 हजार उड़ाए

विज्ञापन
कालपी में चोरों द्वारा तोड़ी गई दीवार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कालपी। जोल्हूपुर मोड़ स्थित इलाहाबाद बैंक के ग्राहक सेवा केंद्र के पीछे की दीवार तोड़कर चोरों ने सत्तर हजार रुपये कैश चोरी कर लिया। मंगलवार सुबह जब बैंक मित्र सेवा केंद्र पहुंचा तो पूरा सामान बिखरा देख कर सन्न रह गया और उसने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

जोल्हूपुर मोड़ चौराहे पर एक दुकान में इलाहाबाद बैंक का ग्राहक सेवा केंद्र संचालित है, जिसे बैंक मित्र अनिकेत तिवारी संचालित करते है। रोजाना की भांति सोमवार को बैंक मित्र सेवा केंद्र बंद कर अपने गांव बैरई चले गए। मंगलवार सुबह जब बैंक मित्र ने सेवा केंद्र खोला तो देखा कि सेवा केंद्र के पीछे की दीवार टूटी पड़ी है और सेवा केंद्र में रखा सामान बिखरा और सत्तर हजार का कैश गायब है। जिसके बाद बैंक मित्र सन्न रह गया उसने मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। कोतवाल मानिक चंद्र ने बताया कि सूचना मिली है जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें