फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशेबाजी के विवाद में की थी दोस्त की हत्या

विज्ञापन
मृतक अरविंद की पत्नी से जानकारी लेते एएसपी अवधेश कुमार - फोटो : ORAI
विज्ञापन
सिरसाकलार। थाना क्षेत्र के जहटौली गांव में नशेबाजी को लेकर दोस्तों ने मजदूर की लाठी कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी थी। मृतक की पत्नी ने गांव के ही तीन लोगों के खिलाफ हत्या करने का मामला दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस ने मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया, जबकि दो आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

बता दें कि शुक्रवार रात सिरसाकलार थाना क्षेत्र के जहटौली गांव निवासी अरविंद उर्फ पप्पू (40) को लाठी कुल्हाड़ी मारकर गांव के ही उसके दोस्तों ने गंभीर रुप से घायल कर घर के बाहर फेंक दिया था। शनिवार सुबह जब परिजनों नेे अरविंद को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया और परिजन उसे लेकर कुठौंद सीएचसी पहुंचे जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान अरविंद की मौत हो गई। सूचना पाकर एएसपी, सीओ ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की थी। मृतक के भाई राजाराम ने गांव के ही पवन उर्फ छोटू पुत्र छुटकन व उसके भाई अनिल व भाभी उर्मिला उर्फ खनमन के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। देर रात पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन उर्फ छोटू पुत्र छुटकन को जायघा थाना रामपुरा से गिरफ्तार कर लिया वहीं अन्य आरोपी अनिल व उर्मिला को भी हिरासत में ले लिया है।
थाना प्रभारी अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना जुल्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अकेले ही कुल्हाड़ी से पप्पू को मौत के घाट उतारा था। हत्या की वजह उसने शराब के नशे का लेकर पुरानी रंजिश बताई। बताया कि कई बार उधार के नाम पर शराब पी लेकिन बाद में कभी पैसे नहीं दिए। इस बार भी इसी वजह से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने जहटौली गांव के बाहर कूड़े के डेर में छिपाई गई हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी पवन उर्फ छोटू को जेल भेज दिया है। जबकि अनिल व उर्मिला से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अन्य दो आरोपियों के खिलाफ पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अन्य कोई कार्रवाई की जाएगी। 24 घंटे के अंदर ही हत्यारोपियों को पकड़ने पर एएसपी ने पुलिस टीम की पीठ थपथपाई।

थाने में पुलिस गिरफ्त में मुख्य आरोपी छोटू- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें