फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रांसीसी नागरिक राह भटका: जाना था काशी, बैठ गया झांसी जाने वाली ट्रेन में...जीआरपी ने वापस भेजा लखनऊ

Wed, 04 Oct 2023 11:21 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, उरई

सार

जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह उरई रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। तभी वेटिंग रूम में विदेशी नागरिक दिखाई दिया। पूछताछ में नागरिक ने अपना नाम फ्रांस के पीटर बताया। उसने बताया कि वह गलती से यहां आ गया है।
विज्ञापन
फ्रांसीसी नागरिक राह भटका - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ से वाराणसी जा रहा फ्रांस का नागरिक गलत ट्रेन में बैठकर उरई आ गया। जब स्टेशन के वेटिंग रूम में बैठे फ्रासांसी नागरिक से जीआरपी थानाध्यक्ष ने पूछताछ की तो पता चला कि वह गलती से उरई आ गया। इसके बाद उसे दूसरी ट्रेन से लखनऊ की ओर भेजा गया।

विज्ञापन
Trending Videos

जीआरपी थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात वह उरई रेलवे प्लेटफार्म पर गश्त कर रहे थे। तभी वेटिंग रूम में विदेशी नागरिक दिखाई दिया। पूछताछ में नागरिक ने अपना नाम फ्रांस के पीटर बताया। उसने बताया कि उसे लखनऊ से बनारस (कांशी) जाना था।
विज्ञापन

उसने लखनऊ में किसी यात्री से काशी के बारे में पूछा तो संभवत: उस यात्री ने उसे झांसी समझा और उसे गोखरपुर से पनवेल एक्सप्रेस झांसी होकर जाने वाली ट्रेन में बैठने को कहा। जब उसने मोबाइल से ट्रेन के बारे में जानकारी ली तो पता चला कि यह ट्रेन झांसी की ओर जा रही है। इस पर वह उरई में उतर गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि रास्ता भटके विदेशी नागरिक को लखनऊ जाने वाली ट्रेन में बैठाकर सकुशल रवाना कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें