फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार पहिया वाहन ने दो बाइकों में मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रयोदशी भोज से लौट रहा था परिवार, मनोहरी गांव के पास हुआ हादसा, घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया
विज्ञापन


उरई। कोंच-उरई मार्ग पर ग्राम मनोहरी के पास बुधवार को तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने अगल-बगल चल रही दो बाइकों में टक्कर मार दी। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग इसकी चपेट में आ गए। दुर्घटना में महिला की मौत हो गई, जबकि उनके पति और दो पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

उरई कोतवाली क्षेत्र के शांतिनगर मोहल्ला निवासी रामप्रकाश सोनी बुधवार दोपहर अपनी पत्नी अर्चना देवी सोनी (47), छोटे पुत्र उपेंद्र और ओमप्रकाश के साथ बाइक से कैलिया गांव निवासी शंकर सोनी के यहां आयोजित त्रयोदशाह भोज में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम के बाद परिवार घर लौट रहा था। इसी दौरान ग्राम मनोहरी के पास सामने से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने अगल-बगल चल रही दोनों बाइकों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों पर सवार लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में अर्चना देवी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामप्रकाश, उपेंद्र और ओमप्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाली प्रभारी निगवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दो बाइकों पर सवार लोग घायल हुए हैं। महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें