फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आशा वर्कर समेत चार लोगों की जांच, क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा/रामपुरा। कदौरा क्षेत्र में जांच के बाद आशा वर्कर समेत चार लोगों को घर में क्वारंटीन रहने के निर्देश दिए गए। इन्हें बुखार, खांसी व सांस लेने में परेशानी थी। सभी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

डाक्टरों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद ही बीमारी की सही जानकारी होगी। जहां ये चारों मिले हैं, उन क्षेत्रों को सैनिटाइज कराया गया है। इन चारों में से एक 28 मार्च को नोएडा से लौटा है। जबकि तीन गांव के रहने वाले हैं। जिसमें एक आशा वर्कर भी शामिल है। रामपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक, सीएचसी रामपुरा के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ अमित सिंह ने बताया कि बुधवार को बाहर से आए आठ लोगों की जांच की गई। इसके अलावा नदिया पार के गांव हनुमंतपुरा में पांच, रिठौरा में आठ, राठौरनपुरा में पांच, मजीठ में पांच, छौैंना में तेईस, बहराई में सोलह, धूता में तीस, जसुअपुर में चार, गुपलापुर में सोलह लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। इसमें डॉक्टर रंजीत परिहार, अनिल,कल्पना भारती, महेंद्र सिंह, धर्मेंद्र आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें