फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे बच्चे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठौंद। थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर में सड़क पार कर रहे चार साल के बच्चे की कार की टक्कर से मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

हरसिंगपुर निवासी अमित कुमार का बेटा नैतिक (4) अपने बाबा दयाराम और परिवार के लोगों के साथ मजदूरी पर खेतों की कटाई करने गया था। कटाई के बाद सभी लोग पैदल घर जा रहे थे, गांव के अंदर घुसने के लिए सड़क पार करते समय अल्टो कार ने नैतिक को टक्कर मार दी। जिससे नैतिक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि नैतिक के पिता अमित इस समय एंबुलेंस में औरैया में कार्यरत है। ग्रामीणों ने गाड़ी का नंबर नोट कर थाने में सूचना दे दी है। थानाध्यक्ष का कहना है बहुत जल्द गाड़ी पकड़कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का आरोप है कि लॉकडाउन के दौरान बिना किसी पास के आखिर सड़क पर कैसे मौत बनकर दौड़ रही थी, जबकि पुलिस आम आदमी को पैदल भी घर से नहीं निकलने दे रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें