फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दुकानों में आग, लाखों का माल जला

Fri, 16 Dec 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
विज्ञापन
आग के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : Amar ujala
विज्ञापन
कदौरा के मुख्य बाजार में रंजिशन चार दुकानाें में आग लगा दी गई। आग से दुकानें धू-धूकर जलने लगीं। आसपास के लोगों ने दमकल कर्मियाें को सूचना देने के बाद आग बुझानी शुरू की। लेकिन तब तक चारों दुकानें जलकर राख हो गईं। आग से करीब दस लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। दुकानदाराें ने अज्ञात लोगों के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कह रही है।
विज्ञापन


कदौरा के मुख्य बाजार स्थित राहत अली निवासी कदौरा की जनरल स्टोर की दुकान में गुरुवार रात संदिग्ध हालत में आग लग गई। आग की चपेट में आकर दुकान धू-धूकर जलने लगी। आग ने मतसूब खां निवासी कदौरा की इलेक्ट्रिक की दुकान को भी चपेट में ले लिया। कस्बा के लोगाें ने जब आग की लपटें देखीं, तो दमकल कर्मियाें को सूचना देने के बाद आग बुझानी शुरू की लेकिन आग ने शहीद अहमद की चाय की दुकान व देवेंद्र कुमार की कपड़ाें की दुकान को भी चपेट में ले लिया।

इससे पूरे बाजार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पाकर कालपी से दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझती, तब तक चाराें दुकानाें का करीब दस लाख रुपये का सामान जलकर राख हो चुका था। पीड़ित दुकानदाराें ने कदौरा थाना पुलिस को अज्ञात लोगों के खिलाफ रंजिशन आग लगाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन


दीये से घर में लगी आग
उरई। कुठौंद थाना के गांव ऐकाें में दीये से गुरुवार रात आग लग गई। आग की लपटें देख परिजन सकते में आ गए और उन्हाेंने घर से निकल कर जान बचाई। ग्रामीणाें की मदद से आग पर काबू पाया। गृहस्वामी कल्लू ने बताया कि आग से करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

रंजिशन घर में लगाई आग, मवेशियों की मौत
डकोर कोतवाली क्षेत्र के गांव सिमिरिया में बीती रात एक घर में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग की लपटें देख परिजन बाहर भागे और दमकल को सूचना दी। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा गृहस्थी का सामान जल गया। वहीं, बाडे़ में बंधी सात बकरियां व एक भैंस की आग की चपेट में आकर मौत हो गई। पीड़ित ने रंजिश घर में आग लगाने का आरोप लगाकर एक अज्ञात के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने जांच पड़ताल कर कार्रवाई की बात कही है।

सिमिरिया निवासी रामदीन पुत्र राजाराम के घर में गुरुवार देर रात संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। जिससे घर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में परिजन बच्चों संग बाहर निकले और सूचना दमकल विभाग को दी। आसपड़ोस के लोगों की भीड़ भी जमा हो गई।

दमकल कर्मियों ने ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। पीड़ित के अनुसार, आग से घर में रखा गेहूं, चना, मटर बड़ी मात्रा में जलकर राख हो गया। वहीं, बाडे़ में बंधी सात बकरियां व एक भैंस की भी मौत हो गई। पीड़ित का आरोप है कि घर में रंजिशन आग लगाई गई है। कोतवाल सत्येंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर आ गई है। मामले की छानबीन कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें