फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार और निकले कोरोना पॉजिटिव, सैपलिंग हुई तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में चार और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से एक एक कोंच व कालपी तहसील का है तो दूसरे उरई शहर के तुलसीनगर इलाके के हैं। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 188, ठीक हुए 124, एक्टिव 57 और मौत सात हो गई हैं।
विज्ञापन

बीते दिनों कोंच के मालवीय नगर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया था। इसके संपर्क वालों में से एक और की रिपोर्ट बुधवार को पॉजिटिव आई है। इसी तरह कालपी के भठ्ठीपुरा निवासी पूर्व संक्रमित के संपर्क के व्यक्ति की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो दिन पूर्व उरई के तुलसी नगर में एक व्यक्ति की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। उनके संपर्क के दो और लोग बुधवार को संक्रमित पाए गए हैं।
जिलाधिकारी डॉ मन्नान अख्तर का कहना है कि सभी संक्रमितों के संपर्क वालों के भी सैंपल लिए जा रहे हैं। इसके अलावा उनके मोहल्लों और घरों के आसपास सैनेटाइजेशन का काम भी तेजी से कराया जा रहा है। इतनी ही नहीं स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर घर सर्वे भी कर रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को जारी प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक, दो दिन पूर्व यानि 29 जून को बघौरा निवासी एक व्यक्ति की रिपोर्ट मृत्यु के बाद झांसी से पॉजिटिव बताई गई थी, दोबारा जांच कराने पर उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई है।
उधर, संवाद न्यूज एजेंसी कदौरा के अनुसार, हमीरपुर में अपने रिश्तेदार के घर से लौटे युवक की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। इस पर उसके मोहल्ले रामलीला मैदान के पास भी बैरिकेडिंग की गई है। संपर्क के लोगों के सैंपल लिए गए हैं। मोहल्ले में अफरातफरी बनी हुई है। एसडीएम ने बताया कि युवक की जांच हमीरपुर में हुई थी, रिपोर्ट भी वहीं आई है। लिहाजा उसकी संख्या अभी जिले के संक्रमितों में नहीं जोड़ी गई है।
संवाद न्यूज एजेंसी कोंच के अनुसार, मालवीय नगर निवासी नदीगांव सीएचसी में कार्यरत लैब टेक्नीशियन कोरोना पॉजिटिव आया था, उसकी कांटेक्ट ट्रेसिंग में उसकी पत्नी भी बुधवार को कोविड पॉजिटिव निकली है। इसी के साथ कोंच कस्बे में संक्रमितों की संख्या 74 हो गई है। इधर, स्वास्थ्य विभाग नेे अभियान चला कर मालवीय नगर में इलाके के पांच दर्जन लोगों के सैैंपल जांच के लिए लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें