फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच वैन कदौरा पहुंची, 99 सैंपल लिए

विज्ञापन
कदौरा में संक्रमित युवक के परिजनों से बात करते नगर पंचायत व स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ORAI
विज्ञापन
फोटो-2- सैंपल जांच के लिए आए लोगों से बातचीत करते चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार।
विज्ञापन

---
जांच वैन कदौरा पहुंची, 99 सैंपल लिए
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। कई दिनों की मांग के बाद आखिरकार बुधवार को कोरोना जांच मोबाइल वैन कस्बे में पहुंची। यहां फल, सब्जी विक्रेताओं सहित कुल 99 लोगों के सैंपल जांच के लिए गए।
विज्ञापन

कस्बे के लोगों को कोरोना की जांच के लिए मुख्यालय तक भागना पड़ता था। कई बार यहां के बाशिंदे जांच वैन मंगाने की मांग कर चुके थे। चिकित्सा अधीक्षक अशोक कुमार ने भी इस संबंध में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा था। इस मांग पर बुधवार को कोरोना मोबाइल वैन सीएचसी में भेजी गई। यहां पर 99 लोगों के सैंपल लिए गए। साथ ही सावधानी के उपाय बताए गए। उन्होंने आशा, एएनएम, आंगनबाड़ी निगरानी समिति के सदस्यों से कहा कि खासी-जुकाम, बुखार के मरीजों की जांच करा लें, ताकि बचाव किया जा सके। चिकित्सा अधीक्षक डॉ अशोक कुमार ने बताया कि जिनके सैंपल लिए गए, उनमें संक्रमित युवक के संपर्क में आए लोग शामिल हैं। इस मौके पर गोविंद शर्मा, भीम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें