फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार माह पहले किशोरी से युवक ने किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। युवक ने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। जिससे वह गर्भवती हो गई। पेट में दर्द होने पर नानी जब उसे डॉक्टर के पास ले गई, तो किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। सोमवार को तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी महिला ने तहरीर दी। बताया कि उसकी 14 वर्षीय नातिन करीब चार माह पहले घर में अकेली थी। इसी दाैरान शिवा राठौर छत के रास्ते घर में घुस आया और उसके मुंह पर कपड़ा बांध कर दुष्कर्म किया। शिवा ने किशोरी को धमकी दी कि अगर उसने किसी को यह बात बताई तो उसे जान से मार देगा। इस पर किशोरी डर गई। पूछने पर किशोरी ने बताया कि इसके बाद आरोपी जब भी उसे अकेला पाता था तो उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इससे वह गर्भवती हो गई। सोमवार को जब उसे पेट में दर्द हुआ तो उसने अपनी नानी को बताया। इस पर परिजन उसे अस्पताल ले गए। जहां किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई। नानी ने बताया कि पिछले चार महीने से वह गुमशुम सी रहती थी। ज्यादा किसी से बात भी नहीं कर रही थी। सीओ परमेश्वर प्रसाद का कहना है कि महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें