फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अलग-अलग हादसों में चार घायल, दो गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें उच्च संस्थान रेफर किया गया।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दमां निवासी धर्मेंद्र कुमार (25) पत्नी साधना के साथ बाइक से जालौन से गांव लौट रहे थे। छहपुला के पास पीछे से आए तेज रफ्तार कार चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में धर्मेंद्र को मामूली चोटें आईं, जबकि साधना गंभीर रूप से घायल हो गई। उसका सीएचसी में उपचार चल रहा है।

उधर, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 210 के पास बुलंदशहर जिले के वासू थाना क्षेत्र के गंगाघड़ा निवासी अनिल कुमार (30) बाइक से औरैया की ओर जा रहे थे। पीछे से आए अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में अनिल गंभीर रूप से घायल हो गए। एक्सप्रेसवे की एंबुलेंस से उन्हें सीएचसी पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, रेंढ़र थाना क्षेत्र के नावली निवासी नीरज कुमार (26) ऑटो से जालौन आ रहे थे। छिरिया सलेमपुर के पास अचानक ऑटो का संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भी उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें