फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सामूहिक विवाह सम्मेलन में चार जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

विज्ञापन
फोटो - 27 वर - वधू को आशीर्वाद देते अतिथि। स्वयं
विज्ञापन
उरई । खुशी जनकल्याण सेवा संस्था के तत्वावधान में रविवार को शहर के एक गेस्ट हाउस में सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चार जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सात फेरे लेकर वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।
विज्ञापन


सम्मेलन में आरती संग अंकित, उर्मिला संग मुकेश, शिवानी संग मानवेन्द्र और प्रिंसी संग मानवेन्द्र ने विवाह संस्कार संपन्न किए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बसपा के विधानसभा अध्यक्ष वीरपाल चौधरी उर्फ बबलू रहे। विशिष्ट अतिथियों में अभय गौर कुसमरा, एडवोकेट विनय चौरसिया, अविनाश सेंगर, मुख्य वक्ता सुशील चौधरी व दीपू गौतम शामिल रहे। आयोजन की जिम्मेदारी सुंदर दीवान कठेरिया, रोहित प्रताप कुशवाहा एवं कार्यक्रम प्रभारी छत्रपाल कठेरिया ने निभाई। अध्यक्षता एडवोकेट बादाम सिंह ने की, जबकि संचालन हरिकिशुन कठेरिया ने किया।

मुख्य अतिथि वीरपाल चौधरी ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज के लिए एक सराहनीय पहल है। कार्यक्रम में रामसनेही बाबू जी, मनोज दिवाकर, तिलक बाबू, अमित पाल, महेंद्र कठेरिया, साहिल पांचाल, शिवम, पुनीत, आकाश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें