फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: अध्यक्ष पद पर चार, महासचिव के लिए तीन दावेदार मैदान में

विज्ञापन
फोटो - 23 नामांकन करते अधिवक्ता। संवाद
विज्ञापन
उरई। जिला अधिवक्ता संघ के वार्षिक चुनाव की नामांकन प्रक्रिया सोमवार को जिला जज परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में संपन्न हुई। अध्यक्ष पद के लिए चार तो महासचिव के लिए तीन दावेदार मैदान में उतरे हैं।
विज्ञापन


एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन लाजपत राय सक्सेना ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया विधिवत शुरू हो चुकी है और नामांकन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए उदय शंकर द्विवेदी, राजा ऋषि पटेल, शशि कुमार दुबे और विशंभर दयाल ने दावेदारी पेश की। महासचिव पद के लिए साधना त्रिपाठी, पंकज कुमार गुप्ता और रामजी मैदान में हैं।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर कर्म क्षेत्र अवस्थी, रामकुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह और श्याम नारायण शर्मा ने नामांकन किया। कोषाध्यक्ष पद के लिए विजयेंद्र सिंह, लक्ष्मी कांत पाठक और कुमार गौरव श्रीवास्तव ने पर्चा भरा। उपाध्यक्ष (कलक्ट्रेट) पद के लिए ओम नारायण सिंह, अनिल कुमार शर्मा, केशव कुमार सक्सेना और अजय कुमार ने नामांकन किया जबकि उपाध्यक्ष पद पर श्याम जीवन त्रिपाठी और संजीव तिवारी मैदान में हैं।
विज्ञापन


कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए अमन मिश्रा, अमित रावत और अनम वर्मा ने दावेदारी पेश की। संयुक्त सचिव पद पर ऋतिक दुबे, राम शंकर मिश्रा, प्रदुमन कुमार सिरोठिया, मुलायम सिंह यादव, मोहम्मद बसील बेग और ब्रजभूषण सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए।

इसके अलावा वरिष्ठ सदस्य (कलेक्ट सदस्य) पद के लिए सात तथा कनिष्ठ सदस्य पद के लिए 12 अधिवक्ताओं ने पर्चे दाखिल किए। नामांकन के दौरान एल्डर्स कमेटी के सदस्य अरुण कुमार श्रीवास्तव, जगमोहन द्विवेदी, श्यामलाल वर्मा, नाथूराम त्रिपाठी, दृगपाल सिंह, वीरेंद्र चतुर्वेदी, राजा राम, ज्ञानी मानसिंह गुप्ता, राजेश चतुर्वेदी और गोपाल श्रीवास्तव मौजूद रहे।

चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से अधिवक्ताओं में खासा उत्साह देखा गया। अब नामांकन पत्रों की जांच व नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद मतदान कराया जाएगा।

फोटो - 23 नामांकन करते अधिवक्ता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें