फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: एचटी लाइन के टूटे तार से चार ऊंटों की चिपककर मौत

Mon, 24 Jun 2024 10:48 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राजस्थान से आए लोगों के ऊटों की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से चार की मौत हो गई। उनके मालिकों ने बिजली विभाग पर आरोप लगाकर मुआवजे की मांग की है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सतोह गांव के पास खेतों में राजस्थान से भेड़ और ऊंट चराने आए रमेश का परिवार डेरा डाले है। उसके परिवार के लोग फसल कट चुके खेतो के मालिकों की मर्जी से अपने मवेशियों को चरा कर उनका पेट भर रहे हैं। सोमवार को उनके चार ऊंट चरते-चरते सतोह और चंदुर्रा के बीच पहुंच गए। बताया कि उनका एक ऊंट आगे आगे चल रहा था, तीन ऊंट उसके पीछे थे। इसी दौरान आगे वाले ऊंट वहां जमीन पर टूटे गिरे पड़े हाईटेंशन लाइन के तार की चपेट में आ गया। जिससे वह उससे चिपक कर तड़पने लगा। यह देख तीन ऊंट उसकी ओर भागे तो वह भी करंट की चपेट में आ गए और चारों की मौत हो गई। पीड़ित रमेश ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही से उसके ऊंटों की जान गई है। उसने मुआवजे की मांग की है। एसडीएम सुशील कुमार ने बताया कि घटना अभी उनके संज्ञान में नही है जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें