आटा। प्लाट पर ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डलवाते समय ट्राली पलट गई, जिसकी चपेट में आकर किसान की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख वहां मौैजूद लोगों मे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से उसे निकलवाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
आटा थाना क्षेत्र के संदी गांव निवासी किसान ग्यासी (55) गुरुवार की देर रात प्लाट पर मिट्टी डलवा रहा था। ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी डलवाते समय ट्राली ग्यासी पर पलट गई। हादसे में उसकी नीचे दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि वह गांव में अकेले रहकर खेती करता था। पत्नी भूरी, बेटा विवेक गुजरात के वडोदरा में रहकर काम धंधा करते है। दो बेटियां भी है जिनकी शादी हो चुकी है। तीन भाई और तीन बहनों में सबसे बड़े थे। मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।