फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बाइकों की टक्कर में किसान की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो लोगों मेें पीछे बैठे किसान की मौत हो गई। जबकि दोनों बाइकों के चालक घायल हो गए। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। किसान की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया है। दोनों बाइक चालक हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

सिरसाकलार थाना क्षेत्र के लोहई निवासी किसान पप्पू (38) चाचा के पुत्र महेंद्र सिंह के साथ बाइक से उरई के मोहल्ला बघौरा में रिश्तेदारी में आया था। सोमवार की देर शाम दोनों बाइक से गांव लोहई लौट रहे थे। जब उनकी बाइक सिरसाकलार थाना क्षेत्र के कालपी मदारीपुर मार्ग पर पिथऊपुर के पास पहुंची। तभी सामने से आ रहे अज्ञात बाइक चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पीछे बैठे पप्पू की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि महेंद्र व दूसरी बाइक का चालक चुटहिल हो गए। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। मृतक पप्पू के परिजनों ने बताया कि उसके एक पुत्र व एक पुत्री है। तीन भाइयों में वह दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से पत्नी बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें