फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, साथी घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के जोल्हूपर कदौरा स्टेट हाईवे पर ग्राम जयरामपुर के पास एक अनियंत्रित अज्ञात ट्रक ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक की मौके पर मौत हो गई। जबकि बाइक पर बैठा युवक घायल हो गया। मृतक बाइक सवार कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगाया का निवासी है व पेशे से किसान था। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम मरगाया निवासी किसान जसवंत (25) वर्ष दोस्त संतोष (30) के साथ कालपी रिश्तेदारी में आया था। वह दोनों शाम को बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जयरामपुर के करीब पहुंची तभी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे मौके पर जसवंत की मौत हो गई जबकि घायल संतोष को ग्रामीणों व राहगीरों ने कालपी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां उसकी हालत संतोषजनक है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें