फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टीकाकरण से इन्कार करने वालों के लिए प्रधान व सभासद की मदद लें

विज्ञापन
फोटो-26-कार्यशाला में जानकारी देते यूनिसेफ के डीएचसी व अन्य। संवाद
विज्ञापन
उरई। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएचएफआई) के तत्वावधान में सीएमओ कार्यालय सभागार में जीरो डोज संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों को जागरूक करने के लिए प्रधान व सभासदों की मदद लें।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ.डीके भिटौरिया ने कहा कि जो लोग टीकाकरण से मना करते हैं तो उन्हें इसके लाभ बताए जाएं। साथ ही टीकाकरण न कराने के नुकसान भी बताए जाए। यूनिसेफ के डिवीजनल हेल्थ कोआर्डिनेटर साजिद ने कहा कि टीकाकरण न कराने के कुछ स्थानीय कारण भी होते हैं उन्हें दूर करने में सभासद व प्रधान सहयोग करें।
यूनिसेफ के डिस्टि्रक्ट मोबलाइजेशन कोआर्डिनेटर (डीएमसी) ज्योति तिवारी ने कहा कि टीकाकरण का माइक्रोप्लान प्रधान का सभासद को भी दिया जाए। उनसे अनुरोध किया जाए कि टीकाकरण सत्र में जाकर वह सहयोग करें। पीएचएफआई के सीएसओ पंकज वर्मा, एनएचएम के डीपीएम डॉ. प्रेमप्रताप सिंह, डीसीपीएम डॉ.धर्मेंद्र कुमार, एआरओ आरपी विश्वकर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें