फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजे-बाजे के साथ 13 दावेदारों ने भरे पर्चे

Sat, 04 Feb 2017 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
नामांकन करने जाते भाजपा के उरई जालौमाधौगढ़ से प्रत्याशी मूलचंद्र निरंजन, कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन व उरई सुरक्षित सीट से उम्मीदवार गौरीशंकर वर्मा, - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव के लिए शनिवार को भाजपा, बसपा व सपा-कांग्रेस गठबंधन के तीनाें प्रत्याशियाें ने शहर में जुलूस निकालकर नामांकन कराया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। पुलिस ने रूट डायवर्जन कर आम लोगाें को कलक्ट्रेट के आसपास भी नहीं फटकने दिया। पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स बैरियराें पर मुस्तैद रही। चुनावी जुलूसाें से शहर
विज्ञापन


की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। स्कूली बच्चे कई घंटे जाम में फंसे रहे। शनिवार को सपा-कांग्रेस गठबंधन से उरई प्रत्याशी दयाशंकर वर्मा, कालपी से उमाकांति सिंह व माधौगढ़ से विनोद चतुर्वेदी ने शहर के रामनगर से जुलूस निकला। राजमार्ग होते हुए जुलूस जिला परिषद पहुंचा जहां पर सुरक्षा कर्मियाें ने रोक दिया। यहां से प्रत्याशियों व उनके प्रस्तावकाें को

ही कलक्ट्रेट जाने दिया गया। इस दौरान सपा प्रदेश सचिव प्रदीप दीक्षित, सुरेंद्र सरसेला, आनंद यादव, सुरेंद्र मौखरी, सत्यपाल शर्मा, जिलाध्यक्ष वीरपाल यादव, श्याम सुंदर पारीछा, पूर्व मंत्री श्रीराम पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर, रेहान सिद्दीकी, आशू चतुर्वेदी, राजीव शर्मा आदि मौजूद रहे। इसी तरह भाजपा के उरई जालौन विधानसभा प्रत्याशी गौरीशंकर
विज्ञापन


वर्मा, माधौगढ़ के मूलचंद्र निरंजन व कालपी से नरेंद्र सिंह जादौन ने समर्थकों के साथ शहर में जुलूस निकालकर नामांकन कराया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयन पालीवाल, अनिल बहुगुणा आदि मौजूद रहे। वहीं, बसपा से उरई जालौन विधानसभा प्रत्याशी विजय चौधरी, कालपी से छोटे सिंह चौहान व माधौगढ़ से गिरीश अवस्थी ने भी शहर में गाजेबाजे के साथ जुलूस

निकालने के बाद पर्चे दाखिल किए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शिरोमणि, महेश मटरा, ब्रजेश जाटव, जावेद अख्तर आदि समर्थक मौजूद रहे। इसी क्रम में उरई जालौन विधानसभा से जनअधिकार मंच के द्वारिका प्रसाद वर्मा, माधौगढ़ से रामजी ने नामांकन किया। वहीं कालपी से निर्दोष कुमार व माधौगढ़ से रामकुमार शाक्यवार ने निर्दलीय नामांकन किया। इस दौरान

शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहीं। शहर के अंबेडकर चौराहा, भगत सिंह चौराहा से लेकर जिला परिषद, एनसीसी दफ्तर, काेंच रोड, चुर्खी रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर लोगाें को नहीं जाने दिया। इस दौरान पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स मौके पर मौजूद रही।

सांसद से हुई नोकझाेंक
भाजपा सांसद भानुप्रताप वर्मा अपने प्रत्याशियाें का मनोबल बढ़ाने के लिए जुलूस में जा रहे थे। तभी जिला परिषद तिराहे पर उन्हें पैरामिलिट्री फोर्स ने रोक लिया। इस पर फोर्स के साथ नोकझाेंक हो गई। इसके बाद सीओ उरई अरुण कुमार सिंह ने उन्हें अंदर जाने दिया।

जुलूस हुए आमने-सामने, नारेबाजी
शनिवार को टेंपो हाई करने के लिए विभिन्न दलाें ने अपना-अपना जुलूस निकाला। जिला परिषद बैरियर पर भाजपा व सपा, कांग्रेस गठबंधन का जुलूस आ गया। इस दौरान दोनाें ही तरफ से जमकर नारेबाजी हुई, पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स के जवानाें ने दोनाें को अलग अलग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें