फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गिगौरा नर्सरी के पास जुआ खेलते पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसाकलार। जुआ और सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सिरसाकलार पुलिस ने गिगौरा नर्सरी के पास जुआ खेल रहे पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से फड़ पर रखे 6,090 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। तलाशी में आरोपियों के पास से 13,850 रुपये और दो मोबाइल फोन भी मिले। एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
विज्ञापन


उपनिरीक्षक अनूप कुमार और सुभाषचंद पुलिस बल के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि गिगौरा नर्सरी के पास कुछ लोग मोबाइल की रोशनी में ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और पांच लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों में नगरा निवासी विकास, भूपत वाल्मीकि उर्फ अनिल वाल्मीकि, हरदोई राजा निवासी लालू यादव , रिनियां निवासी महेश सिंह और अकोढ़ी दुबे निवासी अनिल कुमार शामिल हैं। मौके से भागे आरोपी की पहचान गढ़गुवां निवासी राहुल सेंगर के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि जुआ लाखों का खेला जा रहा था। थाना प्रभारी वरुण प्रताप सिंह का कहना है कि जुआरियों पर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें