फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ट्रैक के किनारे लगी आग, रोकी गई मेमू

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक पर गुरुवार की सुबह ट्रैक के किनारे लगी झाड़ियों में आग लग गई। ट्रैक के किनारे लगी आग की सूचना मिलते ही दमकलकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। आग के चलते झांसी से कानपुर जाने वाली मेमू को 15 मिनट रोकने के बाद गंतव्य के लिए रवाना किया गया
विज्ञापन

गुरुवार की सुबह 10 बजे रेलवे क्रासिंग नंबर 178 के पास रेलवे ट्रैक पर आग लग गई। गेटमैन ने इसकी सूचना उरई स्टेशन पर तैनात स्टेशन अधीक्षक एसके खरे को दी। उन्होंने दमकलकर्मियों को जानकारी दी। इस बीच गांववाले भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों की मदद से दमकलकर्मियों ने 30 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके चलते झांसी से कानपुर की ओर जाने वाली मेमू को भुआ रेलवे स्टेशन पर 15 मिनट रोकने के बाद चलाया गया। सूचना पर चीफ रेल पथ निरीक्षक एसके त्रिवेदी व आरपीएफ जवान भी मौके पर पहुंचे और आगजनी के कारण का पता लगाने में जुट गए। अनुमान है कि किसी ने जलती बीड़ी फेंकी है, जिसकी वजह से आग लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें