मृतक छात्रा की उम्र करीब बीस साल बताई जा रही है, जो अपनी बुआ के घर आई हुई थी।
डबल ट्रैक पर काम के दौरान सोमवार देर रात कुशीनगर एक्सप्रेस को भुआ रेलवे स्टेशन पर रोेक दिया गया। इस दौरान किसी ने अफवाह फै ला दी कि ट्रेन में आग लग गई। इससे यात्री ट्रेन से कूदने लगे। तभी किसी ने बर्थ पर सो रहे अधेड़ को भी जगाकर ये जानकारी दी। हड़बड़ाहट में भागने के लिए उठे अधेड़ की सदमे से मौत हो गई। मृतक की जेब से मिले कागजाताें से उसकी पहचान हो सकी।
जीआरपी सिपाहियाें ने परिजनाें को जानकारी दे दी है। सिद्धार्थनगर जनपद के देवरिया निवासी उवैदुर रहमान (47) मुंबई में रहकर बेकरी में काम करता था। वह कुशीनगर एक्सप्रेस से अपने घर ईद मनाने जा रहा था। सोमवार की रात भुआ स्टेशन के पास ट्रेन को ट्रैक पर काम चलने के कारण रोक दिया गया। इसी दौरान किसी शोर मचा दिया कि ट्रेन में आग लग गई। इससे भगदड़ मच गई और यात्री
जान बचाने के लिए ट्रेन से जल्दी-जल्दी उतरने लगे। शोर शराबे व आग की बात सुनकर उवैदुर भी उठा लेकिन आगे नहीं बढ़ पाया। वह बर्थ के पास गिर गया। यात्रियाें ने उसे भी उतारा और जीआरपी सिपाहियाें को सूचना दी। सिपाहियाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि वह यात्री पहले से ही बीमार था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उन्हाेंने बताया कि परिजनाें को सूचना भेज दी है।