फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोचिंग जा रहा छात्र संदिग्ध हालत में झुलसा

विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में झुलसे हुए छात्र से जानकारी लेते सीओ - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। कोचिंग पढ़ने जा रहा छात्र संदिग्ध हालात में जलकर झुलस गया। साथियों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पाकर सीओ पुलिसफोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छात्र से पूछताछ की। छात्र ने रंजिश के चलते अन्य छात्रों पर जलाए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम अलीपुर निवासी पीयूष गौर सोमवार को दोस्तों के साथ बाइक से कोचिंग जा रहा था। तभी रामनगर स्थित कांग्रेस दफ्तर के पास बाइक का पेट्रोल खत्म हो गया। वह पेट्रोल लेकर आया और बाइक में डालने लगा। इसी बीच रंजिश रखने वाले कुछ युवक आए। उसके साथ धक्कामुक्की करने लगे। जिससे पेट्रोल उसके शरीर पर गिर गया। एक युवक ने माचिस से आग लगा दी। जिससे वह झुलस गया। इसके बाद उक्त लोग मौके से भाग गए। घटना देखकर आसपास मौजूद राहगीरों व दुकानदारों में अफरातफरी मच गई। सीओ विजय आनंद ने अस्पताल पहुंचकर छात्र से पूछताछ की। उनका कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें