विनायक एकेडमी स्कूल में छात्र का मुंह मीठा कराते प्रिंसिपल
- फोटो : ORAI
कालपी। महेबा ब्लाक क्षेत्र के ग्राम देवकली में सोमवार की सुबह घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिससे गृहस्थी सामान, जेवर आदि जलकर खाक हो गए। आग से लगभग पांच लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है।
देवकली निवासी किशनलाल ने बताया कि वह सोमवार को सोकर उठे तो देखा कि उनके घर के पिछले हिस्से में तेज लपटें उठ रही हैं। उन्होंने शोर मचाया व दरवाजे को तोड़कर घर के लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। घटना की सूचना दमकल को दी गई और ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश की। जब तक आग पर काबू पाया जा सका, तब तक गृहस्थी का सामान, टीवी, पंखा, कूलर, कपड़े, डेढ़ लाख रुपये नकदी, सोने चांदी के जेवर सहित लाखों का सामान जलकर स्वाहा हो चुका था। किशनलाल ने बताया कि वह किराना की छोटी दुकान चलाकर जीविकोपार्जन करते हैं। उनकी बेटी 18 वर्ष की है, उसकी शादी करने के लिए हर साल सोने चांदी का एक जेवर बनवाकर एकत्रित कर रहे थे। आग से सारा जेवर नष्ट हो गया। किशनलाल दुकान में जगह का अभाव होने के कारण किराने का सामान घर में ही रखते थे। आग में सबकुछ नष्ट हो गया।
आग से जला पड़ा सामान- फोटो : ORAI