कोंच। कोतवाली क्षेत्र एक मोहल्ला निवासी 13 वर्षीय किशोरी के साथ युवक द्वारा घर में घुसकर छेड़खानी की गई। विरोध करने पर पिटाई की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किशोरी ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह घर पर सो रही थी तभी अईया उसके घर में घुस आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा, जिससे वह जाग गई। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ पिटाई की। उसके चीखने पर मां आ गई तो युवक धमकी देकर मौके से भाग गया था। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (संवाद)