फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: मकान मरम्मत के दौरान घायल मजदूर की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
फोटो - 04 मृतक शैलेंद्र सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
कदौरा। कस्बा क्षेत्र में मकान मरम्मत के दौरान घायल हुए एक मजदूर की उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। परिजनों का आरोप है कि अनुभव न होने के बावजूद उससे हैमर मशीन चलवाकर छत तोड़ने का काम कराया गया, जिसके दौरान वह हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के कुसमरा गांव निवासी शैलेंद्र सिंह (35) 11 जुलाई की शाम कस्बा कदौरा में एक मकान पर मजदूरी का कार्य कर रहा था। परिजनों का कहना है कि शैलेंद्र को हैमर मशीन चलाने का अनुभव नहीं था और उसने पहले भी इस कार्य को करने में असमर्थता जताई थी। इसके बावजूद उससे मशीन से काम कराया गया।
बताया गया कि छत तोड़ने का कार्य करते समय अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार झांसी में उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसकी स्थिति गंभीर बताई। इसके बाद परिजन उसे लेकर घर लौट रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। शैलेंद्र अपने पीछे पत्नी रचना तथा दो पुत्र शिवम (10) और सत्यम (8) को छोड़ गया है।
थाना प्रभारी परमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर या शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
वहीं कुसमरा ग्राम प्रधान संतोषी देवी ने बताया कि तीन दिन पहले मजदूरी के दौरान हादसा हुआ था। घायल मजदूर का इलाज कराने के लिए गृहस्वामी उसे झांसी लेकर गए थे। उपचार के दौरान हालत बिगड़ने पर परिजन उसे वापस घर ला रहे थे, तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें