फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दहेज हत्या के मामले में पति समेत छह पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। लगभग एक सप्ताह पूर्व विवाहिता का शव फंदे पर लटका मिला था। पिता ने दहेज की मांग को लेकर ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली कालपी क्षेत्र के ग्राम मंगरौल निवासी जगपाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कोमल देवी (26) का विवाह करीब चार वर्ष पूर्व नौ मई 2022 को वीरपुरा निवासी सोनू के साथ किया था। बीती पांच जुलाई की शाम उन्हें जानकारी हुई कि उसकी बेटी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। ससुराल पक्ष के लोग उसे सीएचसी ले गए हैं। सूचना मिलते ही वह भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने बेटी के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया था।
पिता ने बेटी की मौत को संदिग्ध बताया था और आरोप लगाया कि बेटी की मृत्यु के बाद से उसके ससुरालियों ने भी कोई जानकारी नहीं दी है। रविवार को पिता ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उनकी बेटी पर ससुराल पक्ष के लोग दहेज के रूप में मायके से बाइक लाने का दबाव बना रहे थे। उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो ससुरालियों ने बेटी को मारपीट कर उसकी हत्या कर दी और उसे आत्महत्या दर्शाने के लिए उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने आरोपी पति सोनू, सास मूलादेवी, ससुर राजू उर्फ राजकुमार, देवर दयाशंकर, चचिया ससुर हाकिम सिंह, चचेरे देवर बलवीर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें