फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: टिनशेड हटाकर और जंगला तोड़कर लाखों के जेवर समेट ले गए बदमाश

विज्ञापन
फोटो - 08 निनावली जागीर गांव में बिखरा पड़ा सामान। संवाद
विज्ञापन
रामपुरा। थाना क्षेत्र के ग्राम निनावली जागीर में शनिवार रात चोरों ने एक ही घर में रहने वाले दो परिवारों को निशाना बनाते हुए चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। टिनशेड हटाकर और जंगला काटकर घर में घुसे चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण और नकदी समेट ले गए।
विज्ञापन

गांव निवासी वीरसिंह और उनके भतीजे विपिन के घर में शनिवार रात चोरों ने धावा बोल दिया। बताया गया कि चोरों ने विपिन के घर के अंदर वाले कमरे की दीवार के ऊपर लगी टिनशेड हटाकर प्रवेश किया और अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी सोने-चांदी की झुमकी, सुई-धागा, चांदी की पायल समेत करीब 50 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
इसके बाद चोरों ने वीरसिंह के कमरे का जंगला हटाकर बक्से में रखी सोने की जंजीर, अंगूठी, चूड़ी तथा चांदी की पायल समेत करीब 60 हजार रुपये के जेवर चोरी कर लिए। घटना के समय वीरसिंह घर की छत पर और विपिन घर के बाहर सो रहे थे।
विज्ञापन

सुबह करीब पांच बजे विपिन जब घर के अंदर पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल अपने चाचा वीरसिंह को जानकारी दी। इसके बाद वीरसिंह ने अपने कमरे का जंगला टूटा देखा और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सिद्धपुरा चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार मौके पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह ने बताया कि ग्राम निनावली जागीर में एक ही घर के दो परिवारों के यहां चोरी की सूचना मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें