जालौन। पशुबाड़े में ताला डालने पर दो पक्षों में मारपीट के बाद पथराव हो गया। पुलिस ने दोनों पक्षों से छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान में रूपसिंह के पैतृक मकान में बाड़ा है। जिसमें मवेशी बांधते हैं। इसी बाड़े को लेकर दूसरे पक्ष की पूजा अपना हक जताती हैं। मामला न्यायालय में भी विचाराधीन है। सोमवार की सुबह दूसरे पक्ष ने पशुबाड़ा में ताला डाल दिया। जिस पर एक पक्ष के रूप सिंह, राधा, सुमन एवं दूसरे पक्ष से पूजा सोनिया एवं शिवानी के बीच विवाद के बाद मारपीट हो गई।। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच ईंट पत्थर भी चलने लगे। इसकी सूचना लोगों ने कोतवाली में दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के छह लोगों को कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।