फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सगे भाइयों में बंटवारे को मारपीट, फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
आटा। जमीन के बंटवारे को लेकर दो सगे भाइयों के बीच हुई मारपीट और हवाई फायरिंग से गांव में अफरा तफरी मच गई। इससे कुल्हाड़ी के वार से एक भाई घायल हो गया। जबकि एक भाई को छर्रे भी लगे हैं। पुलिस का कहना है कि कुछ लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

बीजापुर गांव निवासी इंद्रपाल ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार देर शाम वह पिता से जायदाद के बंटवारे की बात कर रहा था, तभी सगे भाई सुरेंद्र पाल, महेंद्र पाल, पंचराम और सुखदेव भी आ गए। यह लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। इसी दौरान सिर पर कुल्हाड़ी मारकर सुरेंद्र पाल ने उसे लहूलुहान कर दिया। उसकी लाइसेंसी बंदूक छीनकर बट से भी पीटा। चीख सुनकर बेटी व बेटे ने बीचबचाव की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें भी मारापीटा। ग्रामीणों का कहना है कि मारपीट के दौरान बंदूक से गोली भी चल गई। इससे महेंद्र पाल के छर्रे लग गए, जिससे वह भी मामूली रुप से घायल हो गया। शनिवार की सुबह इंद्रपाल ने पुलिस को तहरीर दी। थाना प्रभारी जेपी पाल का कहना है कि मामला पारिवारिक विवाद का है। दोनों पक्षों को थाने लाया गया है। फायरिंग की बात गलत है। फिलहाल बंदूक को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें