फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार की तैयारी: यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर चलेगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। ट्रेनें भले ही फुल चल रही है लेकिन रोडवेज ने त्योहार को लेकर कमर कस ली है। रोडवेज डिपो की सभी 116 बसें त्योहार पर चलेगी। हालांकि इन बसों का संचालन यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर होगा। त्योहार पर यात्रियों को सकुशल पहुंचाने के लिए रोडवेज विभाग के सभी स्टाफ की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। यही नहीं 28 फरवरी से 9 मार्च तक के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। इसमें ड्यूटी करने वाले और निर्धारित मानक पूरा करने वाले रोडवेज के चालक, परिचालकों को प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो के प्रभारी पीके गुप्ता का कहना है कि त्योहार पर झांसी कानपुर मार्ग पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे। आगरा मथुरा की ओर फिलहाल 7 से 9 बसें जा रही है। यात्रियों की उपलब्धता को देखते हुए इनके फेरे बढ़ाए जाएंगे। दिल्ली, एटा, मैनपुरी मार्ग पर भी फिलहाल छह बसें चल रही है। इनकी भी संख्या त्योहार के दौरान बढ़ेगी। अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर बसों का संचालन होगा। एआरएम कमल किशोर आर्य ने बताया कि स्टाफ के अवकाश निरस्त कर दिए गए हैं। त्योहार के दौरान काम करने वालों को विशेष प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें