फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: दो दिन बाद खुले केंद्र में मारामारी के बाद भी नहीं मिली खाद, बैरंग लाैटे

विज्ञापन
फोटो - 22 सहकारी समिति में भीड़ लगाए किसान। संवाद
विज्ञापन
कोंच। दो दिन बाद खुले केंद्र पर सोमवार को भी खाद की मारामारी रही। किसानों केंद्रों की खिड़कियों से चिपके रहे फिर भी उन्हें खाद नसीब नहीं हुई। डीएम ने भी खाद केंद्रों का निरीक्षण कर स्टॉक चेक किया। एसडीएम ने कुछ किसानों को प्राइवेट दुकान से डीएपी खाद दिलवाई।
विज्ञापन

कोंच में खाद केंद्रों पर किसानों की भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है। किसानों दिवाली के त्योहार की तैयारियां को छोड़ कर खाद के लिए लाइनों में लगा है। इसके बाद भी उसे खाद नसीब नहीं हो रही है। शनिवार व रविवार को खाद केंद्र बंद होने के बाद सोमवार की सुबह खुले तो किसानों की भीड़ जुट गई। शनिवार को क्रय विक्रय व पीसीएफ पर चार-चार सौ बोरी डीएपी उतरी थी। इसको केंद्र प्रभारियों ने वितरण की लेकिन भीड़ कुछ ज्यादा होने से केंद्र प्रभारी अपनी मनमानी कर रहे हैं।
किसान मोहित सिंह गुर्जर, विनोद कुमार, विक्रम सिंह आदि का कहना है कि 10-10 दिन पहले के कागज जमा हैं। फिर भी केंद्रों पर खाद नहीं मिल पा रही है।
अधिकारियों को इस पर ध्यान देना चाहिए। सोमवार की दोपहर डीएम राजेश कुमार पांडेय ने भी जुझारपुरा समिति व क्रय-विक्रय का निरीक्षण किया। स्टॉक चेक किए। किसानों ने डीएम से खाद दिलाने की मांग की तो उन्होंने एसडीएम ज्योति सिंह से कहा कि प्राइवेट दुकानों से किसानों को खाद उपलब्ध कराएं। इस पर एसडीएम ने पंचानन चौराह पर स्थित खाद की प्राइवेट दुकान से कुछ किसानों को खाद दिलवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें