उरई/कालपी। हाथ कागज की फैक्टरियों तक पहुंचे में अब कच्चा रास्ता बाधा नहीं बनेगा। कालपी से काशीखेरा को जोड़ने वाली बदहाल सड़क के लिए शासन ने 25 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। सड़क के बन जाने से कदौरा जाने के लिए भी लोगों को चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।
कालपी के हाथ कागज उद्योग को एक जिला एक उत्पाद में शामिल किया गया है। इसके बाद भी अभी तक व्यापारी सड़क जैसी बुनियादी सुविधा के लिए जूझ रहे हैं। कालपी से काशीखेड़ा को जोड़ने वाली सात किलोमीटर की सड़क पक्की नहीं है। रास्ता भी संकरा है। इससे इस क्षेत्र में स्थापित 17 इकाइयों के व्यापारियों को आने-जाने व फैक्टरियों तक माल पहुंचाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारी उठा चुके मुद्दा
उद्योग बंधु की बैठक में भी व्यापारी इस समस्या को उठाते चले आए हैं। इस पर क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी ने शासन से सड़क को बनवाने के लिए पत्र भेजा था। शासन ने सड़क को मंजूरी दे दी है। फैक्टरी एरिया की इस सात किलोमीटर की सड़क को बनाने में करीब 25 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
विभाग ने शासन को एस्टीमेट बनाकर भेज दिया है। विधायक का कहना है कि व्यापारियों की समस्या को देखते हुए शासन ने जल्द ही बजट जारी करने की बात कही गई है।
ट्रैक्टर ही माल लाने-ले जाने का जरिया
बता दें कि यह सड़क कालपी से काशीखेड़ा गांव को जोड़ती है। इस समय हालत यह है कि व्यापारियों को अपना कच्चा माल फैक्टरियों तक ले जाने के लिए ट्रैक्टर लगाना पड़ता है। इससे अतिरिक्त खर्च के साथ समय भी बर्बाद होता है। इसके बाद माल तैयार होने के बाद उसे दोबारा उसी प्रकार से मुख्य सड़क तक पहुंचाना पड़ता है। साथ ही काशीखेड़ा से आने वाले लोगों को कदौरा का चक्कर काटकर कालपी आना पड़ता है। सड़क के बन जाने से लोगों को अब परेशानी का सामना नहीं होगा। साथ भी व्यापारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।
इनसेट
नहीं काटना पड़ेगा चक्कर
व्यापारियों ने छह माह पहले उद्योग बंधु की बैठक में डीएम राजेश कुमार पांडेय से भी सड़क बनवाने की मांग की थी। इस पर उन्होंने तहसील कालपी के अधिकारियों व लोकनिर्माण विभाग के साथ-साथ वन विभाग की संयुक्त टीम बनाकर सर्वे कराकर एस्टीमेट बनवा कर शासन को भेजने की बात कही थी। कागज उद्यमी विनीत गुप्ता व कुलदीप शुक्ला ने बताया कि यह रोड कागज उद्योग व आसपास के लोगों के लिए संजीवनी के रूप में कार्य करेगा। कालपी के तरीबुलदा क्षेत्र का सड़क के निर्माण से विकास होगा। सड़क बनने से भारी वाहन अब आसानी से आ जा सकेंगे।
बोले व्यापारी
फोटो - 05 नरेंद्र तिवारी
सीधा फैक्टरियों तक पहुंच जाएगा कच्चा माल
हाथ कागज उद्योग के अध्यक्ष नरेंद्र तिवारी का कहना है कि सड़क पर बने रेलवे के पुल की वजह से कच्चे माल को भारी वाहन फैक्टरी तक नहीं ले जा पाते हैं, ट्रैक्टर लगाकर उसे ले जाना पड़ता है। अब परेशानी नहीं होगी।
फोटो - 06 विनीत गुप्ता
व्यापारियों के साथ क्षेत्रीय लोगों को मिलेगा लाभ
व्यापारी विनीत गुप्ता का कहना है कि सड़क बनवाने के लिए वह दशकों से प्रयास कर रहे हैं, लेकिन केवल आश्वासन ही मिला है। जब से उद्योग को एक जिला -उत्पाद में शामिल किया गया है तब से यहां विकास के स्रोत खुल गए हैं। सड़क के बन जाने से व्यापारियों के साथ साथ क्षेत्रीय लोगों को भी लाभ मिलेगा।
वर्जन
मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के यहां सड़क की मांग रखी गई थी। इसके अलावा प्रमुख सचिव की समिति में इस सड़क का प्रस्ताव रखा गया था। समिति ने सड़क प्रस्ताव की स्वीकृति दे दी है। जल्द ही शासन की ओर से बजट स्वीकृत हो जाएगा।
- विनोद चतुर्वेदी, विधायक कालपी।
फोटो - 04 कालपी से काशीखेरा को जोड़ने वाली बहदाल सड़क। संवाद
फोटो - 04 कालपी से काशीखेरा को जोड़ने वाली बहदाल सड़क। संवाद