फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला लिपिक ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। महिला लिपिक ने हॉस्टल के कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र जब उनके कमरे में पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देख अन्य शिक्षकों को सूचना दी। पति भी एक स्कूल में शिक्षक हैं। महिला की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेंद्र नगर निवासी निवासी रेनू (30) रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर गांव स्थित पंडित परशुराम द्विवेदी महाविद्यालय में क्लर्क पद पर कार्यरत थीं। उनके पति प्रवीण कुमार भी एसकेडी पब्लिक स्कूल जगम्मनपुर में शिक्षक पद पर तैनात हैं। रेनू डिग्री कॉलेज के हॉस्टल के रूम नंबर 20 में रह रही थी। देर शाम तक रेनू का फोन नहीं उठा तो पति शिक्षक प्रवीण कुमार ने हॉस्टल में रहने वाले छात्र आकाश को पत्नी से बात कराने के लिए कहा। छात्र जब कमरे में पहुंचा तो फंदे पर शव लटका देखा। परिजनों ने बताया कि रेनू का प्रवीण से प्रेम विवाह हुआ था। प्रवीण अपने घर उरई में बच्चे के साथ रह रहा था। रेनू डिग्री कॉलेज हॉस्टल में अकेली रह रही थी। पुलिस का कहना है कि महिला का पति से विवाद चल रहा था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है। वहीं पति प्रवीण का कहना है कि पत्नी एक बार हादसे का शिकार हो गईं थीं, तभी से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थाना प्रभारी रजत कुमार सिंह का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें