सिरसा कलार। क्षेत्र के सरसेला के पास 33 केवी की लाइन में फाल्ट होने से इस फीडर से जुडे न्यामपुर व सिरसाकलार सब स्टेशन की बिजली सप्लाई ठप हो गई। इससे इन दोनों फीटर से जुडे लगभग 60 गांवों में बिजली गुल है। चौबीस घंटों से क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप है। इससे ग्रामीणों को बिजली के साथ साथ पीने के पानी के संकट से जूझना पड़ रहा है। बाशिंदो का आरोप है कि कई शिकायतों के बाद भी अब तक बिजली विभाग के अधिकारियों ने आपूर्ति चालू नहीं की है।
बता दें कि क्षेत्र के दो सब स्टेशन न्यामपुर व सिरसाकलार में सरसेला से होते हुई हाईटेशन लाइन निकली है। लाइन अत्याधिक जर्जर है। स्थिति यह है कि आए दिन लाइन में फाल्ट होने से क्षेत्र की सप्लाई पूर्णता बाधित हो जाती है। बुधवार देर रात इस लाइन में फाल्ट हो गया था, फाल्ट होते ही इस क्षेत्र के 60 गांवों की बिजली गुल हो गई थी। इसमें जखा, गिगौरा, भिटारी, मलथुआ, जहटौली, दमरास, मघापुर, पिथुअपुर, अभेदेपुर, खडग़ुई, दिवारा, छानी, तरसौर आदि है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली न होने से यहां के नलकूप भी ठप पड़े हैं। ऐसे में किसानों को भी सिंचाई के लिए परेशान होना पड़ रहा है। गांव की महिला किसान सोमबती गुढ़ा, किसान महाराज सिंह, परमोले, मंगल सिंह, हमीद खा, नाजिर खा आदि का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद आपूर्ति चालू नहीं की गई।