फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कदौरा में बधाई मांगने पर भिड़े किन्नर

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र में बंधाई मांगने को लेकर दो किन्नरों में विवाद हो गया और फिर यह हाथापाई तक पहुंच गया। दोनों किन्नरों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायती पत्र दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम इकौना निवासी किन्नर कामिनी बाई ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को वह क्षेत्र के बागी गांव में एक शादी समारोह में बधाई बजाने के लिए गई थी तभी उसी समय क्षेत्र की एक किन्नर अपने दो साथियों के साथ वहंा पर पहुंच गई और गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। कामिनी किन्नर ने आरोप लगाया कि उस किन्नर ने उससे 32 सौ रुपये भी छीन लिए, मारपीट से उसको गंभीर चोट आई है। वहीं दूसरे पक्ष की किन्नर सन्नो बाई ने बताया कि ये क्षेत्र उसका है। कामिनी यहां पर जबरन वसूली कर रही थी, मारपीट नहीं हुई। प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें