फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: किसानों ने अधिक दामों में खाद देने का लगाया आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। किसानों ने साधन सहकारी समिति के एआर पर ओवररेटिंग का आरोप लगाते हुए आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता लखनऊ को पत्र भेजकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन


रामपुरा ब्लॉक के निनावली जागीर निवासी किसान रामकेश प्रजापति, बलवीर पाल, नरेश तिवारी, फूल सिंह पाल, राजकुमार शिवहरे, कमलेश पाल, श्याम बिहारी आदि ने आयुक्त एवं निबंधक सहकारिता को शिकायती पत्र भेजा। इसमें बताया कि वह साधन सहकारी समिति रामपुरा से खाद खरीदते हैं। आरोप है कि एआर द्वारा समितियों पर खाद की ओवररेटिंग कराई जाती है। डीएपी व यूरिया अधिक दामों में इन्हीं के कहने पर दी जाती है। साथ ही किसानों को बोरी भी फटी दी जाती है। शिकायत करने पर खाद न देने की धमकी दी जाती है। किसानों ने कार्रवाई की मांग की है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें