फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: शादी से लौट रहे किसान की सड़क हादसे में मौत

Sat, 21 Feb 2026 01:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
कायमगंज। बृहस्पतिवार देर रात शादी समारोह से घर लौट रहे बाइक सवार किसान की पपड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई। इससे परिजन में चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

थाना शमसाबाद के गांव फरीदपुर सैदबाड़ा निवासी मनीष कुमार गंगवार (45) चीनी मिल के पास एमके गार्डन में भांजे की शादी में शामिल होने गए थे। वहां से देर रात वह बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन की तलाश की। सूचना मिलने पर मनीष की पत्नी पारुल गंगवार और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। पत्नी बच्चे व मां रेनू देवी सहित अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मनीष अपने दो भाई विवेक व अंकित से सबसे बड़े थे। उनके एक पुत्र प्रांशु (14) और एक बेटी काजल (17) है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें