फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चोरी के मोबाइल के साथ दो गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जीआरपी व आरपीएफ की टीम ने रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-एक के पास से दो संदिग्ध लग रहे युवकों से पूछताछ की। तलाशी के दौरान उनके पास दो मोबाइल फोन मिले, जिससे संबंधित जानकारी वे नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ करने पर युवकों ने बताया कि दोनों फोन चोरी के हैं। उन्होंने अपने नाम रोहित अहिरवार निवासी गांधी नगर उरई व गणेश निवासी बांधुर बुजुर्ग जिला हमीरपुर बताए। दोनों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। जीआरपी थाना प्रभारी नागेंद्र सरोज ने बताया कि एक फोन 12 अप्रैल व एक छह माह पहले स्टेशन से चोरी किया गया था। प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें