निरीक्षण के दौरान शिक्षकों से जानकारी लेते बीएसए।
- फोटो : अमर उजाला
बीएसए कमलेश ओझा ने रामपुरा, माधौगढ़ ब्लाक के एक दर्जन विद्यालयों का निरीक्षण किया। इस दौरान गैरहाजिर मिले शिक्षकों के वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा है। निरीक्षण में अव्यवस्थाएं व लापरवाही पर कई शिक्षकों को निलंबित भी किया गया।
सोमवार को बीएसए कमलेश ओझा ने रामपुरा व माधौगढ़ स्थित विद्यालयों में जाकर निरीक्षण किया। सबसे पहले वे उच्च प्राथमिक विद्यालय महूटा पहुंचे, जहां पर सहायक अध्यापक विनोद कुमार अनुपस्थित मिले। इस पर वेतन रोकने के आदेश दिए गए। अव्यवस्थाएं मिलने पर प्रधानाध्यापक हरीबाबू शाक्यवार से स्पष्टीकरण मांगा। महूटा में ही स्थित प्राथमिक विद्यालय बंद मिला।
यहां तैनात शिक्षक राजकुमार यादव, कुसुमलता का वेतन रोकने के साथ ही दोनों से स्पष्टीकरण मांगा। इसी क्रम में उच्च प्राथमिक विद्यालय मल्हानपुर में शिक्षिका ऊषा त्रिपाठी व चंद्रशेखरी, संगीता, मनोज कुमार को स्कूल में सफाई न मिलने समेत अन्य अव्यवस्थायें मिलने पर स्पष्टीकरण मांगा। विद्यालय प्राथमिक रमपुरा माधौगढ़ में अनियमितताओं पर शिक्षक चंद्रभान को निलंबित किया गया। शिक्षिका रेखा देवी से स्पष्टीकरण मांगा।
प्राथमिक विद्यालय सोने का पुरा में शिक्षक धीरज बाथम व राघवेंद्र को निलंबित करते हुए वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण मांगा। उच्च प्राथमिक विद्यालय धमना में शिक्षक जयपाल, नसीम खान, रामबाबू के लगातार 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक अनुपस्थित रहने पर वेतन रोकने की कार्रवाई करते हुए स्पष्टीकरण मांगा।