फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृंदा ने पीओ बनकर नाम रोशन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
कोंच। कहावत है कि प्रतिभाएं देश काल और परिस्थितियों की मोहताज नहीं होती हैं। कोंच की बेटी वृंदा मिश्रा ने महज 21 साल की उम्र में प्रोवेशनरी ऑफिसर (पीओ) की परीक्षा पास करके परिवार व नगर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी समाजसेवी दंपती पूर्व शिक्षक मालती व रामबाबू मिश्रा की पौत्री एवं प्रतीक्षा व आशुतोष मिश्रा की बेटी वृंदा मिश्रा ने पहले ही प्रयास में पीओ की परीक्षा में सफलता हासिल की है। बता दें कि इस वर्ष सामान्य श्रेणी के 2500 पद थे। उसने लखनऊ में कोचिंग कर इस परीक्षा की तैयारी की थी। अखिल भारतीय स्तर की इस परीक्षा में कोंच की बेटी ने जगह बनाकर नाम रोशन किया हैं। वृंदा को इंडियन ओवरसीज बैंक आवंटित किया गया है। प्रशिक्षण के लिए बंगलूरू भेजा गया है। वृंदा की इस उपलब्धि पर बधाई देने वालों का तांता लगा है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें