फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण प्रमाणपत्र न लगाने वाले अभ्यर्थी सामान्य श्रेणी में होंगे शामिल

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 16 जनवरी 2022 को जिले के निर्धारित परीक्षा केंद्र पर होगी। इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 27 नवंबर से प्रारंभ हो चुके हैं। ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 24 दिसंबर 2021 निर्धारित की गई है। ऑनलाइन आवेदन के अतिरिक्त डाक द्वारा या अन्य किसी माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आरक्षण का लाभ लेने के लिए प्रमाणपत्र लगाना अनिवार्य है।
विज्ञापन

डीआईओएस भगवत पटेल ने बताया कि राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा 2021-22 में किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र- छात्राएं ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करते समय आरक्षण का लाभ लेने के लिए एससीएसटी, ओबीसी, आर्थिक रुप से कमजोर अभ्यर्थियों को निर्धारित प्रारूप में सक्षम अधिकारी द्वारा निर्गत प्रमाणपत्र अपलोड करना अनिवार्य होगा। ओबीसी श्रेणी के अंतर्गत आरक्षण का लाभ उन्हीं अभ्यर्थियों को दिया जाएगा जिनके प्रमाणपत्र में अभ्यर्थी के माता पिता की निरंतर तीन वर्षों की अवधि के लिये सकल वार्षिक आय आठ लाख से अधिक नहीं है। आवेदन पत्र के साथ आरक्षण प्रमाणपत्र अपलोड न करने पर अभ्यर्थी को सामान्य श्रेणी के अभ्यर्थी के रूप में माना जाएगा। डीआईओएस ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि वह अपने विद्यालय के कक्षा 10 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय प्रतिभा खोज राज्य स्तरीय परीक्षा में आवेदन करवाना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें