दयानंद बाल विद्या मंदिर कालपी में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया गया। इसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की प्रस्तुति देख उपस्थित अभिभावक व अतिथिगण मंत्रमुग्ध हो गए और तालियां बजाकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। कार्यक्रम में बेहतर सफल करने पर बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। विद्यालय परिसर में
आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में दीपिका, सिमरा, तमन्ना, पलक, अक्षरा आदि छात्राओं ने मेरे पापा मेरे पापा गीत प्रस्तुत किया तो तालियों की पूरा पंडाल गूंज उठा। इसी तरह अभय प्रताप, अभय राज, गौरव, आदर्श आदि छात्रों की टोली ने फिल्मी गीत पर नृत्य पेश कर कर दर्शकों को से वाहवाही पाई। मुवसिरा, दिव्यांशी, अफीफा आदि छात्राओं की टोली की प्रस्तुति
को भी सराहा गया। चित्रा एवं अपूर्वा ने मेरे ढोलना पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। नैंसी, नंदिनी, आंचल, ज्योति, कीर्ति तंजीम ने होलिका गीत में नृत्य पेश किया। संचालन सुवर्णा
तथा साक्षी ने किया। नगर पालिका चेयरमैन कमर अहमद, कोतवाल ईश्वर सिंह, योगेंद्र नारायण शुक्ला, भारत सिंह यादव, सलीम अंसारी, मोहम्मद अयूब एडवोकेट आय कन्या इंटर कालेज की प्रधानाचार्य नुजहत जहा, शिक्षाविद अखिल जेटली, संस्था की प्रबंधक प्रीति जेटली, प्रिंसिपल पूर्णिमा पुरवार, मनीषा यादव मौजूद रहे।