फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीच रास्ते में खराब हुआ कुशीनगर का इंजन, ट्रैक बाधित

विज्ञापन
देवेंद्र यादव - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। गोरखपुर से चलकर मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस 11016 का इंजन झांसी-कानपुर रेलवे ट्रैक पर आटा उरई सेक्शन में खराब हो गया। इसके चलते ट्रेन करीब सवा दो घंटे तक खड़ी रही। इसके बाद उसरगांव से आए इंजन ने पीछे से ट्रेन में धक्का लगाकर ट्रेन को उरई तक पहुंचाया। जहां पीछे से इंजन को आगे लगाया गया। इसके चलते उरई में भी सवा घंटे ट्रेन खड़ी रही।
विज्ञापन

गोरखपुर से मुंबई जाने वाली कुशीनगर एक्सप्रेस जैसे ही सवा पांच बजे आटा स्टेशन से गुजरी, आगे चलकर उसका इंजन उरई आटा के बीच सरसौखी के पास खराब हो गया। इससे झांसी कानपुर रेलवे ट्रैक बाधित हो गया। इसके चलते तिरुवंतपुरम से गोरखपुर जाने वाली राप्तीसागर एक्सप्रेस, झांसी लखनऊ पैसेंजर, संत कबीर नगर एक्सप्रेस, लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस, इंटरसिटी व अवध एक्सप्रेस समेत आधा दर्जन यात्री गाड़ी और तीन मालगाड़ी फंस गईं। कुशीनगर एक्सप्रेस के चालक एमएम खान ने उरई स्टेशन पर ड्यूटी उप स्टेशन अधीक्षक एससी अग्रवाल व कंट्रोल रूम को सूचना दी।
इसके बाद उसरगांव में खड़ी मालगाड़ी के इंजन को काटकर कुशीनगर में लगाया गया। सिंगल ट्रैक होने के कारण इंजन आगे नहीं लग सकता था। इसकी वजह से कुशीनगर में पीछे इंजन लगाकर पुशबैक करते हुए ट्रेन को उरई स्टेशन तक दस की स्पीड में लाया गया। 5.20 बजे से खड़ी ट्रेन 7.42 बजे उरई पहुंची। इसके बाद कुशीनगर में पीछे लगने इंजन को आगे लगाया गया। इसके कारण उरई स्टेशन पर भी 7.42 से 8.37 बजे तक खड़ी रही। इसके बाद गंतव्य की ओर रवाना हुई।
विज्ञापन

पहली बार पीछे से इंजन के सहारे ट्रेन चलते देखी
गोंडा निवासी अख्तर अली ने बताया कि वह मुंबई जा रहे हैं। वह जनरल डिब्बे में बैठे थे। ट्रेन काफी देर तक खड़ी रही। जगह न मिलने के कारण वह रात भर ऊंघाते रहे। जब गार्ड से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि इंजन खराब हो गया। उन्होंने जीवन में पहली बार देखा कि कोई इंजन ट्रेन में पीछे धक्का मारकर आगे बढ़ा रहा है।
बार-बार खड़ी हुई ट्रेन
गोरखपुर से नासिक जा रहे देवेंद्र सिंह ने बताया कि वह स्लीपर कोच में बैठे थे। काफी देर तक ट्रेन न चलने पर जानकारी मिली कि इंजन खराब हो गया। किसी तरह दो घंटे बाद वहां से आगे बढ़ी तो उरई में खड़ी कर दी गई। उन्हें सुबह नासिक जाकर कंपनी में काम शुरू करना था। अब टेंशन हो रही है कि कैसे पहुंचेंगे।

यात्री अख्तर अली- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें