-सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी कामिनी गौतम।
- फोटो : ORAI
उरई। सेवायोजन कार्यालय की ओर से शुक्रवार को रोजागर मेले का आयोजन किया जाएगा। इसमें कई कंपनियों के प्रतिनिधि एक छत के नीचे आकर बेरोजगारों का साक्षात्कार लेकर उन्हें रोजगार से जोड़ेंगे। उरई स्थित गांधी इंटर कालेज परिसर में होने वाले रोजगार मेले में करीब 50 कंपनियों के अधिकारी 4500 से अधिक युवाओं का साक्षात्कार लेंगे। मेले की तैयारियां पूरी कर ली गई है।
सहायक जिला सेवायोजन अधिकारी कामिनी गौतम ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए आवेदक को ऑनलाइन सेवायोजन कार्यालय के पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। इसके अलावा अभ्यर्थी को दो प्रतियों में अपना बायोडाटा भी लाना होगा। शैक्षिक प्रमाणपत्रों व परिचयपत्र के साथ मेला परिसर में लगे काउंटरों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर तत्काल भी मेले में प्रतिभाग कर सकते हैं।
बताया कि जूनियर हाईस्कूल से लेकर परास्नातक कक्षा तक के अभ्यर्थियों के साथ आईटीआई, पॉलिटेक्निक, बीटेक, एमबीए, कंप्यूटर में दक्ष अभ्यर्थी इसमें भाग ले सकते हैं। इसके लिए 18 से 45 की आयु वर्ग के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। बीमा, नेटवर्किंग, मार्केटिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा, कौशल विकास, जैविक खेती जैसे क्षेत्रों में नौकरी करने का मौका मिलेगा। मेले में भाग लेने के लिए मास्क लगाकर आना अनिवार्य होगा। कोरोना संबंधी नियमों का पालन करना होगा। आपस में उचित दूरी के नियमों का भी मानना होगा।