फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: वादाखिलाफी का आरोप लगाकर कर्मचारियों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। सिंचाई संघ के कर्मचारियों ने सोमवार को नलकूप खंड कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि सरकार पांच सूत्री मांगपत्र पर लिखित आश्वासन देकर अपने वायदे से मुकर रही है। बाद में कर्मचारियों ने अपनी मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

सिंचाई संघ के अध्यक्ष रामलला दीक्षित ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, कर्मचारियों के विनियमितीकरण, सेवा नियमावली, वेतन विसंगति जैसी मांगों को लेकर वर्ष 2016 से लगातार आंदोलन किया जा रहा है। इस पर सरकार से केवल आश्वासन दिए जा रहे है, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं की जा रही है। इसकी वजह से कर्मचारी आक्रोशित है और आंदोलन करने पर विवश है।
दुष्यंत त्रिपाठी ने कहा कि सींचपाल, नलकूप चालकों के पारस्परिक स्थानांतरण के मामले में भी कार्रवाई नहीं हो रही है। इससे कर्मचारी परेशान है। संजीव यादव ने कहा कि वर्ष 2005 के पहले सेवा में आए और बाद में विनियमित संघ के सदस्यों को विनियमितीकरण की सेवा जोड़कर पुरानी पेंशन का लाभ दिया जाए। अगर कर्मचारियों की समस्याओं पर जल्द सरकार ने ठोस कदम नहीं उठाया तो कर्मचारी आंदोलन को विवश होंगे। इस दौरान मोहर सिंह पाल, अरविंद कुमार, हरीशंकर, देवेंद्र गुप्ता, कमलेश गौतम, शिवाधार, मानसिंह यादव, रामजी दांतरे, सुरेश, नफीस, मनोज पांडेय, हरीसिंह, चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें