राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के बैनर तले कर्मचारियों की एक बैठक विकास
भवन में आयोजित हुई। इसमें 10 फरवरी को आयोजित होने वाले जिला स्तरीय धरना
प्रदर्शन को लेकर रणनीति पर चर्चा की गई। तय किया गया कि प्रदर्शन में
कर्मचारियों की समस्याओं का मुद्दा उठाया जाएगा।
बैठक में राज्य
कर्मचारी संयुक्त परिषद एसपी तिवारी गुट के जिलाध्यक्ष ताहिर अंसारी ने कहा
कि आउट सोर्सिंग समाप्त होनी चाहिए। इस मांग को लगातार उठाया जा रहा है
लेकिन सरकार इस पर कोई ध्यान नहीं दे रही है। जिला मंत्री लक्ष्मी नारायण
गुप्ता ने कहा कि कर्मचारियों की जायज मांगों पर भी सरकार ध्यान नहीं दे
रही है। प्रांतीय आह्वान पर 10 फरवरी को
जिलास्तरीय धरना प्रदर्शन आयोजित
किया जा रहा है। इसमें डीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन
दिया जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि सरकारकी हठधर्मिता किसी भी
सूरत में नहीं चलेगी। बैठक में जितेंद्र कुमार गुप्ता को सभी की सहमति से
कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इस दौरान अमित निरंजन, अनिल चतुर्वेदी,
देवेंद्र कुमार, कैलाश सिंह सेंगर, रामकुमार बाथम, हाकिम सिंह, प्रदीप
अग्रवाल, सेवाराम, वासुदेव पाल आदि मौजूद रहे।